समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को पंचायत भवन, हरपुर रेवाड़ी के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दास ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु नालसा द्वारा बनाए गए स्कीम के विषय में विस्तारपुर्वक ग्रामवासियों को जानकारी दिया। मौक पर जागरुकता शिविर में मुखिया, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक रामबाबू पासवान एवं आमलोग मौजूद थे।















