– सफल सफलता के लिए मध्यस्थता केन्द्र के सभी 09 प्रशिक्षित मध्यस्थ लगे हुए है, इनमें 02 न्यायिक पदाधिकारी व 07 अधिवक्ता हैं शामिल
नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली, मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के मार्गदर्शन में विगत 02 जनवरी से लगातार 31 मार्च चल रहे 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 अब बढ़ाकर 31 मई तक कर दी गई है।
यह जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी है।
विशेष जानकारी देते हुए डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि 31 मई तक सफल मध्यस्थता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र के सभी 09 प्रशिक्षित मध्यस्थ लगे हुए है।
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि सभी 02 प्रशिक्षित मध्यस्थ न्यायिक पदाधिकारी क्रमशः डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रणव कुमार सहित 07 प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता क्रमशः कुमारी बिना, विनीत प्रकाश, नीरज प्रसाद, श्रवण कुमार झा, कुमारी कामिनी, ठाकुर शंकर कुमार व विनय कुमार झा द्वारा सफल मध्यस्थता करने में जुटे हुए हैं।











