नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अररिया द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले की 17 गैस एजेंसियों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि जिले के सभी गैस एजेंसियों में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
जिला आपूर्ति कार्यालय अररिया से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष में 17 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक कुल 263 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 180 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया है, जबकि शेष 83 शिकायतें लंबित हैं। लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देशित किया गया है। जिला अंतर्गत सभी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और गैस संबंधी किसी प्रकार की कमी नहीं है।
जिला प्रशासन अररिया द्वारा उपभोक्ताओं से अपील किया गया है कि यदि उन्हें गैस आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या होती है तो वे जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे पारदर्शिता बनाए रखें और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करें।
















