नजरिया न्यूज़, अररिया।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय (किशनगंज/दरभंगा) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त सीटों के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 01 अप्रैल 2026 को +2 उच्च विद्यालय, अररिया में सफलतापूर्वक किया गया।
प्रवेश परीक्षा में कक्षा 9 के लिए कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 118 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। कक्षा 11 कला संकाय के 24 आवेदकों में से 21 तथा कक्षा 11 विज्ञान संकाय के 78 आवेदकों में से 71 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
पूरी परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
















