संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया।
बिजली बिल में बढ़ोतरी, गैस की किल्लत, किसानों की फसल की क्षति और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को पलासी मुख्यालय स्थित डाक बंगला मैदान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने Narendra Modi का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अध्यक्ष श्रीमती गुलशन आरा ने की।वहीं युवा कांग्रेस अररिया के अध्यक्ष श्री आफताबुर रहमान की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है।बिजली बिल में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग की परेशानी बढ़ गई है।
गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।किसानों की फसल क्षति पर भी सरकार की ओर से पर्याप्त राहत नहीं मिलने का आरोप लगाया गया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में पलासी प्रखंड अध्यक्ष श्री सबीर आलम, महावीर प्रसाद यादव, मोहम्मद हिलालुद्दीन, इकबाल अहमद, जनीसर आलम, शाहिद आलम, सरवर आलम, प्रदीप, सरवर सुब्बा, यूसुफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह जनआंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता।कार्यक्रम के दौरान महंगाई विरोधी नारे भी लगाए गए।प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।आयोजकों ने भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।





















