नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर परीक्षा परिणाम दिवस सह शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा का परिणाम दिया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा नवमी तक के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल बैग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के एसडीओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय बनने का आह्वान किया। आज की परीक्षा परिणाम दिवस पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का मूल उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों को प्रभावी और निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करना था। 
इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियां के साथ-साथ विशेष चर्चा की गई। इस परीक्षा में 90% से ऊपर करीब – 430 छात्र छात्राएं एवं 80% के छात्र छात्राएं -950, 60% के 350 छात्र-छात्राओं ने अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। 99% से ऊपर अंक लाने वाले 40 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी के द्वारा स्कूल बैग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मोहिनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रूंगटा ने छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना किए।
महावीर जयंती के अवसर पर विद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य महोदय ने भगवान महावीर के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया।





















