संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड अंतर्गत बलुआ ड्योढ़ी भाजपा मंडल द्वारा सोमवार को रामनगर पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष रामानंद साह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यशैली से अवगत कराना था।प्रशिक्षक के रूप में भाजपा नेता नीरज झा ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।अशोक चौधरी ने संगठन के विकास और विस्तार की जानकारी दी।हरेंद्र प्रसाद सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।जिला पार्षद किरण देवी ने महिला सहभागिता पर जोर दिया।सुकांत आदर्श ने पार्टी की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया।
कनकलता झा ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।विवेकानंद कुमार ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।अररिया विधानसभा प्रभारी विकास भगत ने आगामी योजनाओं पर चर्चा की।समाजसेवी रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी।शिविर में एई, सरल ऐप, मंडल प्रशिक्षण एवं पंजीकरण प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए गए।कार्यक्रम में बलुआ ड्योढ़ी मंडल के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।परमेश्वर प्रसाद ठाकुर, विष्णुदेव राम, गोकुल यादव सहित कई लोग शामिल हुए।महेश्वर मिस्त्री, कृपानंद झा एवं सतीश ततमा की भी सहभागिता रही।शिविर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल






















