समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
12 बिहार बटालियन, एनसीसी समस्तीपुर के तत्वावधान में भारत सरकार की पहल “एक पेड़ माँ के नाम” एवं एनसीसी के “एक कैडेट, एक पेड़” अभियान के अंतर्गत सोमवार को आर.बी. कॉलेज के प्रांगण में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी.के. चौधरी की अध्यक्षता में एवं एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को भूमिक्षरण को रोकने, सूखे के प्रति लचीलापन बढ़ाने तथा मरुस्थलीकरण जैसी आपदाओं को नियंत्रित करने हेतु जागरूक करना था।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य श्री चौधरी ने वृक्षों के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं और अत्यंत उपयोगी हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। अंत में राष्ट्रगान के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआमौके पर डॉ अपूर्व सारस्वत, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ राजकिशोर, डॉ हरीश सांवरिया, डॉ अभिषेक बंदोपाध्याय, कामिनी कुमारी, सपना कुमारी, अमरनाथ और कैडेट्स सार्जेंट श्वेता कुमारी, सार्जेंट प्रीति कुमारी, सार्जेंट आशीष, सार्जेंट धीरज कुमार सहित दर्जनों अन्य कैडेट भी मौजूद थे।






















