- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने हर भर्ती बोर्ड और आयोग से इस बारे में बहुत स्पष्टता के साथ कहा है कि
- अगर कहीं भी, किसी भी स्तर पर शिकायत आएगी तो वह कार्रवाई करूंगा कि नजीर बन जाएगी…
अरुण सिंह संवाददाता नजरिया न्यूज, 29मार्च 2026।
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को 665 नर्सिंग ऑफिसर्स प्राप्त होने के अवसर पर हृदय से बधाई!सभी नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स, जिन्होंने आज अपने माता-पिता, अभिभावकों के सपनों को साकार करते हुए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है, उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को हृदय से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं! यह कहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया: नियुक्ति की प्रक्रिया जब पारदर्शी होती है, तो उसके परिणाम भी हम सभी को प्राप्त होते हैं।पिछले नौ वर्षों में हम लोगों ने नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। एक भी नौकरी की पारदर्शिता पर, उसकी प्रक्रिया की शुचिता पर, चयन की प्रक्रिया पर विरोधी भी प्रश्न नहीं उठा सकते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कारण भी बताया।
उन्होंने कहा:
प्रतिभा जब भी सम्मानित होगी, उसको प्लेटफार्म प्राप्त होगा, उसका लाभ राज्य को भी मिलेगा, देश को भी मिलेगा। विगत नौ वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से, उनके मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने उसी भाव के साथ काम किया है।
शासन के संज्ञान में सारी बातें आती हैं कि नियुक्ति प्रक्रिया किस-किस स्टेजेस में हुई है, कहां-कहां पर हुई है। उन्होंने कहा:
ऐसा नहीं कि हमारा कोई भर्ती आयोग, बोर्ड या कोई संस्थान किसी नियुक्ति की प्रक्रिया को संपन्न कर रहा है और शासन की निगाह उस प्रक्रिया के एक-एक स्टेजेस पर न हो।
उन्होंने कहा:
हमारी तीसरी आंख उन सबको वॉच करती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी:
जिस राज्य में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे, आज वह Revenue Surplus हो गया है।जिस राज्य को प्रति व्यक्ति आय में सबसे निचले पायदान पर गिना जाता था, बॉटम फाइव, बॉटम सिक्स में गिना जाता था, आज वह राज्य देश के अंदर टॉप थ्री अर्थव्यवस्थाओं में एक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2016 से तुलना करते हुए बताया कि की आज हमने प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने और अर्थव्यवस्था को भी तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने ज्वलंत समस्या की भी चर्चा की:
अमेरिका, जिसकी खाड़ी देशों पर निर्भरता कम है, वहां पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। भारत के अगल-बगल के देश- पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया सबकी हालत खराब है।
अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थितियां चल रही हैं, लेकिन इन सब में बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके भारत दुनिया के अंदर एकमात्र देश है, जो लगातार अपनी विकास यात्रा को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहा है, क्योंकि भारत के पास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जैसी विजनरी लीडरशिप है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोगों को संदेश दिया:
हमने हर भर्ती बोर्ड और आयोग से इस बारे में बहुत स्पष्टता के साथ कहा है कि अगर कहीं भी, किसी भी स्तर पर शिकायत आएगी तो वह कार्रवाई करूंगा कि नजीर बन जाएगी।




















