सहरसा /विकास कुमार
सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें मात्र 4 साल की बच्ची के सिर में गोली लग गई। गंभीर स्थिति में बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय बच्ची घर में थी। गोली कैसे चली, इसका पता लगाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के पिता से पूछताछ कर रही है। घटना की पूरी वजह का अभी तक स्पष्ट विवरण नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद प्रशासन और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सख्त सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। बच्ची के स्वास्थ्य और घटना की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





















