पलासी थाना क्षेत्र में छापेमारी: 104 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर फरार
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
बुधवार को पलासी थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए गरहरा गांव में छापेमारी कर 104 बोतल नेपाली शराब जब्त की।इस दौरान पुलिस को देख दोनों शराब तस्कर संकरी गली का फायदा उठाकर फरार हो गए।मामले में सअनि विजय कुमार के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।एफ आई आर में फरार तस्कर के रूप में मनोज साह और विजय साह को नामजद किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गरहरा गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है।सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस वाहन को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा।पुलिस बल द्वारा उसका पीछा भी किया गया।लेकिन संकरी गलियों का लाभ उठाकर वह फरार हो गया।इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध घर की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक बोरा में शराब छिपाकर रखी मिली।जिसमें कुल 81 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।इसके अलावा एक अन्य स्थान से भी शराब जब्त की गई।कुल मिलाकर 104 बोतल शराब पुलिस ने कब्जे में लिया।जब्त शराब को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है।पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।






















