नजरिया न्यूज़, अररिया।
अररिया से लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन सुनिश्चित करने का लिया गया निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्रीय मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य करेगी।
इतना ही नहीं सांसद ने कहा कि
विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के निर्माण की आधारशिला भी होते हैं। ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रगीत का नियमित सामूहिक गायन विद्यार्थियों के भीतर अनुशासन, एकता एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करेगा।
हम बिहार सरकार के इस महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय का हृदय से स्वागत करते हैं तथा इसके लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हमें विश्वास है कि यह कदम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनिर्माण के प्रति और अधिक जागरूक एवं समर्पित बनाएगा।






















