विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली को लेकर बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर विद्युत कनेक्शन विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके कनेक्शन चिन्हित कर युद्ध स्तर पर काटे जा रहे हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहरसा ई. अमित कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिन शहरी उपभोक्ताओं पर 5000 से अधिक तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 3000 से अधिक बकाया है और वे भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कई उपभोक्ताओं को पूर्व में बिल भुगतान के लिए जागरूक किया गया था, इसके बावजूद लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध अब सख्ती की जा रही है। विभाग का स्पष्ट कहना है कि बिजली बिल का नियमित भुगतान करना प्रत्येक उपभोक्ता की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, वे बकाया राशि का भुगतान कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनः कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पुनः संयोजन शुल्क का भुगतान अनिवार्य होगा। इसी क्रम में, बिना आरसी शुल्क जमा किए अथवा अवैध रूप से मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने के मामलों में 128 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा शहरी 16, सौरबाजार में 39, सहरसा (ग्रामीण) में 74 उपभोक्ता शामिल हैं। इन मामलों में कुल 31.96 लाख की राजस्व क्षति अधिरोपित की गई है। राजस्व वसूली अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त टीमों की तैनाती भी की जा रही है। बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई को और तेज किया गया है, ताकि बकाया वसूली सुनिश्चित हो सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखा जा सके। साथ ही अभी तक मार्च 26 में लगभग 2165 उपभोक्ता का बकाया जमा नहीं करने के कारण विद्युत संबंध विच्छेद किया गया है। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, अनावश्यक कार्रवाई से बचें तथा विभाग के इस अभियान में सहयोग करें, ताकि सभी को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलती रहे।
अररिया : न्यायमंडल के 17 न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया। न्यायमंडल अररिया में पदस्थापित डीजे डिविजन से जुड़े 04 न्यायिक पदाधिकारी गण तथा सीजेएम डिविजन...






















