सहरसा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटर की परीक्षा के जारी किए गए रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्र के साधारण परिवार के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनबाया है। इंटर की परीक्षा में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले किसान व साधारण परिवार से आने वर्ग के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पंचायतों में मिडिल स्कूल को उत्क्रमित कर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बनाए जाने पर स्कूलों के बच्चों का भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के डी एल कोलेज बैजनाथपुर के छात्रों ने इंटर परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए है। पिताजी एक छोटी मोटी दुकान चलाते हैं। नगर पंचायत सौर बाजार हास्फिटल रोड निवासी प्रेमचंद साह ने बताया कि मेरी बेटी शुरू से ही कठिन मेहनत करती थी जिसके बदौलत आज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी मुस्कान कुमारी की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। मुस्कान कुमारी की उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों ने बधाइयों का तांता लगाते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुस्कान की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बन गई है। यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। प्रसन्नता व्यक्त करने वाले गणेश, संतोष, रवीन, कुंदन कुमार, सत्यपाल कुमार,अमन कुमार, संदीप कुमार,रौनक,शिवांश, सोनाली,रितम,मुस्कान,प्राची, आरुषी नें उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






















