संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्र इस वर्ष भी हर साल की भांति श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है, जहां मुख्य पुजारी पंडित बालकृष्ण झा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की आराधना करा रहे हैं। पूजा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में देव नारायण झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।वहीं ग्रामीण स्तर पर बाबू कांत झा, भगवान झा, उदय कांत झा, सीताराम झा, फोटो कांत झा, जयकिशोर झा और ब्रह्माण्ड झा सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। रंजीत कुमार झा, प्रकाश झा, अमित झा, भवेश झा, राहुल झा, प्रीतम झा, अवधेश झा, राजा झा, विकास झा, अभिषेक झा और मुकेश कुमार सहित अन्य युवाओं का योगदान सराहनीय है।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तजन माता दुर्गा के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्रतिदिन विशेष पूजा, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से नवमी एवं दशमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल होंगे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है। चैती नवरात्र के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।






















