नजरिया न्यूज पत्रिका। नई दिल्ली।
राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘मीडिया मंथन’ कार्यक्रम के तहत 20 एवं 21 मार्च को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सदस्य सचिव सुदीप जैन एवं अतिरिक्त सचिव राधिका चक्रवर्ती की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन आयोग के मीडिया सलाहकार शिवम गर्ग ने किया। 
इस सम्मेलन में देशभर के प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पेशेवरों ने भाग लिया। 20 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए पत्रकारों ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जिम्मेदार, नैतिक एवं लिंग-संवेदनशील रिपोर्टिंग को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मुद्दों पर गरिमापूर्ण विमर्श को बढ़ावा देना, कानूनी जागरूकता सुनिश्चित करना तथा संवेदनशील कवरेज के लिए मीडिया की भूमिका को सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अररिया जिले से प्रिंट मीडिया के पत्रकार संजय कुमार झा को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से जिले के मीडिया कर्मियों में हर्ष का माहौल है।
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित
पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग...






















