नजरिया न्यूज़, अररिया।
शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने बताया कि दिनांक 24 मार्च 2026 को 33 केवी जीरोमाइल न्यू फीडर में पोल इरेक्शन का कार्य कैबकॉन एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इस कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए विद्युत शक्ति उपकेंद्र, अररिया शहरी से निकलने वाले 11 केवी जीरोमाइल, 11 केवी चन्रदेई तथा 11 केवी टाऊन न्यू फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
निर्धारित समय के अनुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली सेवा ठप रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य उपभोक्ताओं की बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।






















