नजरिया न्यूज़, अररिया।
मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया के तत्वावधान में सोमवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में ईद के अवसर पर भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया और उन्हें लजीज सेवइयां एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से सत्कार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व आपदा मंत्री शाहनवाज आलम उपस्थित रहे। इसके अलावा राजद जिला अध्यक्ष अविनाश आनंद, सिविल सर्जन डॉ. के. के. कश्यप, डॉ. मोइज, परवेज़ आलम, आबिद अंसारी, कमाले हक, साहब रेजा, प्रो. एम. ए. मुजीब तथा मासूम रेजा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी संबंध और भी मजबूत होते हैं तथा लोगों के बीच सद्भावना बढ़ती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण, सचिव इश्तियाक आलम, जकी अख्तर अंसारी, मोहतासिम ज़ुबैरी, शादिक हाशमी, शादाब शमीम, वकार अहमद सहित क्लब के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित लोगों ने क्लब के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।






















