नजरिया न्यूज़, कुर्साकांटा।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में कुआरी पंचायत की छात्रा सोनम कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 395 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
सोनम कुमारी, संजय कुमार साह की पुत्री हैं और +2 उच्च विद्यालय, कुआरी की छात्रा हैं। उन्होंने विज्ञान संकाय से परीक्षा दी थी और सभी विषयों में शानदार अंक हासिल किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी में 82-82 अंक प्राप्त किए, जबकि फिजिक्स में 72, केमिस्ट्री में 76 और बायोलॉजी में 83 अंक हासिल कर कुल 395 अंक अर्जित किए।
सोनम की इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ-साथ गांव के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोनम के पिता संजय कुमार साह ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार और समाज का नाम रोशन करना चाहती है।






















