– यूजीसी समता नियम को लागू करने की रखी मांग
नजरिया न्यूज़,अररिया । शहादत दिवस पर भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को याद करने के लिए जन जागरण शक्ति संगठन ने बस स्टैंड से चांदनी चौक तक रैली निकाली और सभा की । रैली में दर्जनों नौजवान और मजदूर शामिल हुए । “इंकलाब जिंदाबाद” और “भगत सिंह तेरे सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे” जैसे नारे खूब ज़ोर शोर से लगाए गए । साथ ही विश्विद्यालयों में यूजीसी समता नियम को लागू करने की मांग उठाई गई ।
रैली में शामिल युवा सुनील ने कहा कि भगत सिंह सभी तरह के भेद भाव के खिलाफ थे । उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि साम्प्रदायिकता और जातिवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करें । आज जरूरत है कि युवा भगत सिंह के विचार को पढ़ें समझें और उनके बताए गए रास्ते पर संघर्ष करें ।
जन जागरण शक्ति संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि आज के दिन हम यूजीसी समता गाइडलियन को लागू करवाने की मांग भी सरकार से कर रहे हैं । विश्विद्यालयों में भेद भाव हो रहा है जिसके खिलाफ नियम बनने चाहिए । इसे लागू करने की सरकार की मंशा नहीं है इसलिए उन्होंने कोर्ट में इसके पक्ष में कोई दलील पेश नहीं किया ।
रैली को रंजीत पासवान, महानंद ऋषिदेव , एडवोकेट नवाज आलम, मुनाजिर, ए.आई.एस.एफ के वदूद आलम, अभिषेक कुमार , मांडवी देवी और सुनील कुमार ने संबोधित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पवन कुमार राम ,मायानंद ऋषिदेव , ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी , दीपक आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।






















