मशत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, इंटरमीडिएट के 125 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए
133 छात्र-छात्राओं में कला: 50, जीव विज्ञान: 65 एवं गणित परीक्षा में 18 परीक्षार्थी हुए थे सम्मिलित ,
बीरेंद्र पांडेय शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 23 मार्च।
किशनगंज जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि रुस्तम अली बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, किशनगंज के विद्यार्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा, 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के कुल 133 छात्र-छात्राएं (कला: 50, जीव विज्ञान: 65 एवं गणित: 18) परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें सभी 133 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
परिणाम के अनुसार कुल 125 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
संकाय-वार टॉपर्स का विवरण इस प्रकार है: कला संकाय में हशमत रज़ा ने 93.60% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञान संकाय (जीव विज्ञान) में काशिफ कमर ने 82.40% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञान संकाय (गणित) में जुनैद आलम ने 83.60% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
विशेष उपलब्धियां: परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थी (सभी कला संकाय से) हैं, जबकि 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 31 विद्यार्थी हैं, जिनमें कला संकाय के 22, जीव विज्ञान के 5 एवं गणित के 4 विद्यार्थी शामिल हैं।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्रबंधन की प्रभावी शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।
सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, किशनगंज द्वारा इस उत्कृष्ट सफलता पर सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी गई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया है कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।






















