समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
शहीदे आजम भगत सिंह का सहादत दिवस के अवसर पर भाकपा एवं ट्रेड यूनियन की ओर से राष्ट्र व्यापी मुक्त व्यापार समझौता के खिलाफ एवं अमरीकी सम्राज्यवादी शक्ति के खिलाफ प्रतिरोध दिवस मनाया गया। भाकपा अंचल कार्यालय परिसर से प्रतिरोध मार्च निकालकर थाना रोड होते हुए लहेरियाबाजार स्थित शहीदे आजम भगत सिंह के स्मारक पर भगत सिंह के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
पुष्पांजलि अर्पित के उपरांत एटक जिला महासचिव राम विलास शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुए अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने कहा कि भारत की सरकार के गलत नीति के कारण अमेरिका के सम्राज्यवादी नीति से समझौता कर देश को आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है।जिससे देश पर आर्थिक संकट गहरा गया है। आज देश मे शहीदे आजम भगत सिंह के सिद्धांतों की जरूरत है। मौके पर प्रतिरोध सभा को शंकर राम, शम्भू चौधरी, जगदेव दास, महेश्वर राम, सुभेन्द्र कुमार, कारो देवी, प्रमिला देवी, पाछु पासवान, मजहर आलम आदि ने सम्बोधित किया।






















