• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल: जीवंत प्रदर्शन के जरिए लोगों को सिखाया गया—खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ

बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल: जीवंत प्रदर्शन के जरिए लोगों को सिखाया गया—खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ

March 23, 2026
अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प

अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प

May 31, 2026
अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

May 31, 2026
फारबिसगंज प्रखंड के डॉ भीम रॉव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी 

फारबिसगंज प्रखंड के डॉ भीम रॉव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी 

May 29, 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

May 29, 2026
सीमांचल के सर्वांगीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री आवास में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

सीमांचल के सर्वांगीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री आवास में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

May 29, 2026
अररिया – अधिवक्ता शंकर सुमन ठाकुर के साथ कोर्ड स्टाफ ने किया अशोभनीय व्यवहार

अररिया – अधिवक्ता शंकर सुमन ठाकुर के साथ कोर्ड स्टाफ ने किया अशोभनीय व्यवहार

May 29, 2026
अररिया में कृषि विश्वविद्यालय की मांग तेज, किसानों के भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा।

अररिया में कृषि विश्वविद्यालय की मांग तेज, किसानों के भविष्य से जुड़ा बड़ा मुद्दा।

May 28, 2026
रजोखर बाजार में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, नमाज के बाद मेले जैसा दिखा नजारा।

रजोखर बाजार में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद, नमाज के बाद मेले जैसा दिखा नजारा।

May 28, 2026
अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

May 28, 2026

अररिया – 02 गैस एजेंसियों की जांच, जिले में पर्याप्त एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता

May 28, 2026
अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम

अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम

May 28, 2026
ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 1, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल: जीवंत प्रदर्शन के जरिए लोगों को सिखाया गया—खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ

by Office Araria
March 23, 2026
0
बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता की अनोखी पहल: जीवंत प्रदर्शन के जरिए लोगों को सिखाया गया—खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 23

-गर्मी से पहले प्रशासन सतर्क, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जागरूकता

-एईएस/जेई से बचाव को लेकर स्टॉल और रोल प्ले के माध्यम से दिया गया अहम संदेश

सीतामढ़ी। बिहार दिवस के अवसर पर जिला भीबीडी (वेक्टर जनित रोग) नियंत्रण विभाग की ओर से जन जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल के माध्यम से कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, डेंगू तथा एईएस (चमकी)/जेई जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई।

स्टॉल का उद्घाटन स्थानीय विधायक, जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में आने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से एईएस (चमकी) और जेई से बचाव पर जोर दिया गया।

इस दौरान ‘चमकी को धमकी’ अभियान के तहत एक जीवंत प्रदर्शन (रोल प्ले) प्रस्तुत किया गया, जिसमें सिविल सर्जन, जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बीबीडीएस एवं आशा कार्यकर्ताओं ने स्वयं भाग लिया। एप्रन पहनकर उन्होंने “खिलाओ, जगाओ और अस्पताल ले जाओ” का संदेश देते हुए बताया कि बच्चों को खाली पेट न सुलाएं। यदि बच्चा बिना खाए सो जाए तो उसे उठाकर खाना खिलाना जरूरी है।

साथ ही अभिभावकों को सलाह दी गई कि वे सुबह उठकर बच्चों की स्थिति अवश्य जांचें और यदि बच्चा सुस्त या बेहोश प्रतीत हो तो तुरंत अस्पताल ले जाएं। कार्यक्रम में यह भी प्रदर्शित किया गया कि किस प्रकार आशा कार्यकर्ता तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाती है। एम्बुलेंस सेवा 24×7 उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।

मौके पर रीगा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने इस प्रस्तुति की सराहना की और सेल्फी स्टैंड पर लोगों के साथ सहभागिता भी की। इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समय पर पहचान और त्वरित इलाज से चमकी जैसी गंभीर बीमारी में बच्चों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही यह भी बताया गया कि सभी सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज निःशुल्क उपलब्ध है।

जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि सदर अस्पताल में 37 बेड तथा सभी सीएचसी/पीएचसी में दो-दो बेड एईएस मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाएं और उपकरण उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिंटु, रीगा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद, जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने फाइलेरिया लाभार्थियों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण भी किया।

चमकी के लक्षणः-

● सरदर्द, तेज बुखार आना जो 5-7 दिनों से ज्यादा का ना हो

● अर्द्ध चेतना एवं मरीज में पहचानने की क्षमता नहीं होना/भ्रम की स्थिति में होना/बच्चे का बेहोश हो जाना।

● शरीर में चमकी होना अथवा हाथ पैर में थरथराहट होना।

● पूरे शरीर या किसी खास अंग में लकवा मारना या हाथ पैर का अकड़ जाना।

● बच्चे का शारीरिक एवं मानसिक संतुलन ठीक नहीं होना।

● उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखने पर अविलंब अपने गांव की आशा/एएनएम दीदी से संपर्क कर अपने सबसे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सीय परामर्श लें। इसके उपरांत ही सदर अस्पताल/मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को ईलाज हेतु ले जायें।

सामान्य उपचार एवं सावधानियांः-

● अपने बच्चों को तेज धूप से बचाएं। घर से बाहर जाने पर सर पर टोपी या गीला गमछा रखें।

● अपने बच्चों को दिन में दो बार स्नान कराएं।

रात में बच्चों को भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएं।

● गर्मी के दिनों में बच्चों को ओआरएस अथवा नमक-चीनी एवं नींबू पानी से शरबत बनाकर पिलायें।

● रात में सोते समय घर की खिड़कियां एवं रौशनदान को खोल दें, ताकि हवा का आवागमन होता रहे।

ध्यान देने वाली बातेंः-

क्या करेंः-

● तेज बुखार होने पर पूरे शरीर को ताजे पानी से पोछें एवं पंखा से हवा करें ताकि बुखार 100 डिग्री से कम हो सके।

● पारासिटामोल की गोली/सीरप मरीज को चिकित्सीय सलाह पर दें।

● यदि बच्चा बेहोश नहीं है तब साफ एवं पीने योग्य पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पिलायें।

बेहोशी/मिर्गी की अवस्था में बच्चे को छायादार एवं हवादार स्थान पर लिटाएं।

● चमकी आने पर, मरीज को बाएं या दाएं करवट में लिटाकर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं।

● बच्चे के शरीर से कपड़े हटा लें एवं गर्दन सीधा रखें।

अगर मुंह से लार या झाग निकल रहा हो तो साफ कपड़े से पोछें, जिससे कि सांस लेने में कोई दिक्कत ना हो।

● तेज रोशनी से बचाने के लिए मरीज की अंखों को पट्टी या कपड़े से ढंकें।

क्या ना करेंः-

● बच्चे को कम्बल या गर्म कपड़ों में न लपेंटे।

● बच्चे की नाक बंद नहीं करें।

● बेहोशी/मिर्गी की अवस्था में बच्चे के मुंह से कुछ भी न दें।

● बच्चे का गर्दन झुका हुआ नहीं रखें।

● चूंकि यह दैविक प्रकोप नहीं है बल्कि अत्यधिक गर्मी एवं नमी के कारण होने वाली बीमारी है अतः बच्चे के ईलाज में ओझा गुणी में समय नष्ट न करें।

● मरीज के बिस्तर पर ना बैठें तथा मरीज को बिना वजह तंग न करें।

● ध्यान रहे कि मरीज के पास शोर न हो और शांत वातावरण बनायें रखें।

इस गर्मी हम मिल के देंगे चमकी को धमकी :- ये 3 धमकियां याद रखें।

● खिलायें-बच्चे को रात में सोने से पहले भरपेट खाना जरूर खिलाएं। यदि संभव हो तो कुछ मीठा भी खिलायें।

● जगायें-रात के बीच में एवं सुबह उठते ही देखें कि कहीं बच्चा बेहोश या उसे चमकी तो नहीं।

● अस्पताल ले जायें-बेहोशी या चमकी दिखते ही आशा को सूचित कर तुरंत निःशुल्क 102 एंबुलेंस या उपलब्ध वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जायें।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प

अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प

by Office Araria
May 31, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को अररिया में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का...

अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

by Office Araria
May 31, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया | विकाश प्रकाश अररिया जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर के सभागार में शनिवार को नगर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प

अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प

May 31, 2026
अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

May 31, 2026
फारबिसगंज प्रखंड के डॉ भीम रॉव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी 

फारबिसगंज प्रखंड के डॉ भीम रॉव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी 

May 29, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प
  • अररिया – नगर परिषद अररिया की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
  • फारबिसगंज प्रखंड के डॉ भीम रॉव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी गई जानकारी 
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • सीमांचल के सर्वांगीण विकास को लेकर मुख्यमंत्री आवास में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!