संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
ग्राम पंचायत राज कनखुदिया के पूर्व मुखिया प्रत्याशी एवं गंगझाली गांव निवासी अरुण यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिजन सहित शुभचिंतकों में मातम छा गया।अरुण यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए एक सक्रिय और लोकप्रिय व्यक्ति माने जाते थे।उनके निधन को पंचायत क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।शोक संवेदना प्रकट करने के लिए कनखुदिया पंचायत के मुखिया रामप्रसाद चौधरी उनके आवास पहुंचे।
इस दौरान समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।मनीष कुमार ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे समाज की बड़ी क्षति बताया।रामानंद यादव ने कहा कि अरुण यादव हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।सभी ने एक स्वर में कहा कि अरुण यादव का निधन समाज के लिए दुखद समाचार है।
शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।लोगों ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
ग्रामीणों ने कहा कि अरुण यादव की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
अंत में सभी ने नम आंखों से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा






















