• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ने भी लगाया किशनगंज में स्टाल, बायो डीकंपोजर तकनीक की डीएम ने ली जानकारी 

बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ने भी लगाया किशनगंज में स्टाल, बायो डीकंपोजर तकनीक की डीएम ने ली जानकारी 

March 23, 2026

August 31, 2026

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026

बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर

August 30, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

August 28, 2026
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

August 28, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों ने उतारी भाइयों की आरती, मिला रक्षा का अटूट संकल्प

रक्षाबंधन पर बहनों ने उतारी भाइयों की आरती, मिला रक्षा का अटूट संकल्प

August 28, 2026
बिजली संकट: सात दिनों से अंधेरे में डूबा कुसमौल का वार्ड 3, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

बिजली संकट: सात दिनों से अंधेरे में डूबा कुसमौल का वार्ड 3, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, August 31, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ने भी लगाया किशनगंज में स्टाल, बायो डीकंपोजर तकनीक की डीएम ने ली जानकारी 

by Office Araria
March 23, 2026
0
बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि विभाग ने भी लगाया किशनगंज में स्टाल, बायो डीकंपोजर तकनीक की डीएम ने ली जानकारी 
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 25

किशनगंज- बायो डीकंपोज़र तकनीक का सफल प्रयोग, 2000 से अधिक किसान लाभान्वित

बीरेंद्र पांडेय

शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 22 मार्च।

जिले के लगभग 15 गांवों में किसानों द्वारा बायो डीकंपोज़र तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 2000 से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस अभिनव पहल के अंतर्गत दिघलबैंक प्रखंड के लोहागढ़ा, बहादुरगंज प्रखंड के खोरा बनगामा, मालटोला बनगामा, निवेब जागीर बनगामा, मलान डिगी बनगामा, खुदागंज, ठाकुरगंज प्रखंड के चपाती, खानाबाती, नयाबादी, रजागांव तथा किशनगंज प्रखंड के पनिसाल, सिंघिया एवं तुपामारी सहित अन्य गांवों के किसान इस तकनीक को अपना रहे हैं।

जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार तथा प्रदान संस्थान के जिला कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ठाकुर ने बताया कि इस तकनीक का विस्तार अगले वर्ष 30 से 40 गांवों तक किया जाएगा।

बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा कृषि विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया गया। स्टॉल में ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चपाती गांव में उत्पादित विभिन्न प्रकार की सब्जियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया था। इसके साथ ही इन सब्जियों के उत्पादन में उपयोग होने वाले जैविक खाद एवं तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया, जिनमें वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के साथ-साथ बोतलों में बायो डीकंपोज़र, जीवामृत एवं बीजामृत आदि शामिल थे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी से बायो डीकंपोज़र तकनीक के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इसके निर्माण की प्रक्रिया, उपयोग की विधि एवं फसल अवशेष प्रबंधन में इसकी उपयोगिता के संबंध में गहनता से जानकारी ली। जिला पदाधिकारी श्री राज ने इसके पर्यावरणीय एवं आर्थिक लाभों की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को इस तकनीक के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि पराली प्रबंधन के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा सके।

क्या है बायो डीकंपोज़र

बायो डीकंपोज़र एक जैविक घोल है, जिसमें विशेष प्रकार के सूक्ष्मजीव (फंगस एवं बैक्टीरिया) पाए जाते हैं। यह फसल अवशेष जैसे पराली, पत्तियां एवं डंठल को तीव्र गति से सड़ाकर उन्हें उपयोगी जैविक खाद में परिवर्तित कर देता है। यह तकनीक विशेष रूप से पराली जलाने की समस्या के समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है।

तकनीक का उद्देश्य

इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करना, बायो डीकंपोज़र के उपयोग की विधि का प्रशिक्षण देना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जैविक खेती को प्रोत्साहित करना है।

खेती -बायो डीकंपोज़र एक जैविक घोल है, जिसमें विशेष प्रकार के सूक्ष्मजीव (फंगस एवं बैक्टीरिया) पाए जाते हैं। यह फसल अवशेष जैसे पराली, पत्तियां एवं डंठल को तीव्र गति से सड़ाकर उन्हें उपयोगी जैविक खाद में परिवर्तित कर देता है-नजरिया न्यूज

तैयारी एवं उपयोग की विधि

बायो डीकंपोज़र घोल तैयार करने हेतु 200 लीटर पानी में 2 किलोग्राम गुड़ मिलाकर उसमें बायो डीकंपोज़र कैप्सूल या कल्चर डाला जाता है। इस मिश्रण को ढककर छाया में 5–7 दिनों तक रखा जाता है तथा प्रतिदिन एक बार हिलाया जाता है।

तैयार घोल को खेतों में फसल अवशेषों पर समान रूप से छिड़काव किया जाता है, जिसके पश्चात हल्की सिंचाई कर खेत में नमी बनाए रखी जाती है। लगभग 20–25 दिनों के भीतर अवशेष सड़कर जैविक खाद में परिवर्तित हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त, पराली, फसल अवशेष एवं गोबर को एक स्थान पर एकत्रित कर भी इस घोल के प्रयोग से खाद तैयार की जा सकती है।

मुख्य लाभ

बायो डीकंपोज़र तकनीक के उपयोग से पराली जलाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण में कमी आती है। साथ ही, मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि, जैविक कार्बन की बढ़ोतरी एवं रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता में कमी आती है। इसके उपयोग से फसलों एवं सब्जियों की गुणवत्ता, चमक एवं स्वाद में भी सुधार देखा गया है।

सावधानियां

बायो डीकंपोज़र घोल को सीधे धूप में न रखें तथा समय-समय पर इसे हिलाते रहें। छिड़काव के पश्चात खेत में नमी बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही, इस घोल का रासायनिक पदार्थों के साथ मिश्रण नहीं किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष

बायो डीकंपोज़र एक सस्ती, सरल एवं प्रभावी तकनीक है, जो किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इच्छुक किसान इस तकनीक की जानकारी एवं घोल संबंधित गांवों के किसानों अथवा अपने प्रखंड/जिला कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

by Office Araria
August 31, 2026
0

​खेल के मैदान पर उतरीं बेटियां: फारबिसगंज से जिला स्तर तक प्रतिभा निखारने की अनूठी पहल ​​फारबिसगंज में दौड़ीं बेटियां:...

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

by Office Araria
August 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अररिया के संयुक्त...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

August 31, 2026

लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक

August 31, 2026

अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी

August 30, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • (no title)
  • लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक
  • अररिया पलासी झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलनिकासी के अभाव में सड़कों पर जलजमाव से परेशानी
  • बौरिया में जैनब गर्ल्स एकेडमी का आगाज, शिक्षा के साथ तरबियत पर जोर
  • अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In