समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से रविवार को स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय के प्रांगण में “उन्नत बिहार उज्ज्वल बिहार” पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का उद्घाटन एसडीओ किशन कुमार,अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात कुमार रंजन,बीडीओ राजीव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार एवं बिनोद समीर ने संयुक्त रूप से दिपप्रज्वलित कर किया।
वंही विद्यालय प्रांगण में विभिन्न विभागों के द्वारा समर्पित स्टॉल लगया गया।
वंही सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति से श्रोताओं के मंत्र मुग्ध कर दिया।
मौके पर विभिन्न विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
वंही दूसरी ओर उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार विषय पर आधारित अनुमंडल स्तरीय रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता किया गया।






















