नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया।
शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 21 के रहने वाले अररिया कॉलेज अररिया के सेवानिवृत्त उपाचार्य/पूर्व भौतिकी विभागाध्यक्ष (प्रोफेसर) भूपेश्वर नारायण वर्मा की लगभग 84 वर्षीय समाजसेवी धर्मपत्नी सुशीला देवी के निधन पर परिजनों सहित मोहल्ला वासियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.
इनका निधन गुरुवार की देर रात्रि चित्रगुप्त नगर स्थित आवास पर हो गया। ये लंबे समय से बीमार चल रही थी.
अपने जमाने में स्व सुशीला देवी महिला उत्थान में सक्रिय रूप से कार्य किया करती थी. इस संबंध में 90 वर्षीय पूर्व प्रोफेसर बीएन वर्मा ने जानकारी दिया कि उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी धर्मपरायण महिला थी. समाजसेविका के रूप में भी वर्षों तक कार्य करती रही.
इनका दाह संस्कार अररिया के तिरसुलिया घाट पर हुआ. जहां इनके छोटे पुत्र आनंद रंजन उर्फ सुक्कू ने मुखाग्नि दी. बताया गया कि स्व सुशीला देवी अपने पीछे पति बीएन वर्मा, तीन पुत्र क्रमशः राजीव रंजन उर्फ चंचल, अमन रंजन उर्फ कुक्कू व आनंद रंजन उर्फ सुक्कू, तीन पुत्री क्रमशः संगीता, मनिता व श्वेता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। इनके देहावसान पर सत्येंद्र शरण, विनोद प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, गोपाल प्रसाद, प्रताप जैन, विजय जैन, फणींद्र रंजन उर्फ कन्हैया, विनीत प्रकाश, डब्लू वर्मा, संजय वर्मा, श्रेष्ठ रंजन, प्रहलाद शरण वर्मा, प्रदीप कुमार तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने दुःख प्रकट किया है.






















