सहरसा में आयोजित स्वागत सह अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक आईपी गुप्ता ने भाजपा की खुलकर तारीफ की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार आने वाली है और लंबे समय से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी अब डर के कारण दिल्ली भागने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे यह जानकारी है कि कौन-कौन से अधिकारी गलत कामों में शामिल हैं और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आईपी गुप्ता ने विश्वास जताया कि नई सरकार बनने के बाद बिहार में बेहतर काम देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी यह न सोचे कि उसके ऊंचे स्तर पर संपर्क हैं, इसलिए वह बच जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सहरसा के विकास में बाधा डालने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

















