-नानू बाबा के द्वारा रोजाना किया जा रहा है पुष्पांजलि
नजरिया न्यूज़, अररिया।
बसंत नवरात्र को लेकर प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। इस पूजा में रोजाना सैकड़ों की तादाद में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। खासकर महिला भक्त काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखे जा रहे हैं। मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि बसंत नवरात्रि के पहला पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। रोजाना पुष्पांजलि की जा रही है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में भक्तगण भाग ले रहे हैं।बाबा ने यह भी बताया कि अगमी मंगलवार,बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को महा रामनवमी है।यह तीनों दिन मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में महाभोग का आयोजन किया जाएगा।बाबा ने बताया कि नवरात्र पर्व के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को मां के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाए हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नो रूपों का पूजा अर्चना किया जाएगा। वही शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई जबकि शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाएगी।नवरात्र को लेकर हो रही पूजा में अरुण मिश्रा, शशिकांत दुबे, राम जिनिस पासवान, शंकर माली, किशन भगत, दिलीप स्वर्णकार, रोशन कुमार, गुड्डू सिंह, विकास सिंह, राजु पासवान, सुरज यादव,धर्मेंद्र कुमार, हीरा आदि भक्तगण काफी सक्रिय हैं।






















