सीतामढ़ी: विश्व यक्ष्मा दिवस 2026 के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजपट्टी द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधुरापुर में एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच यक्ष्मा (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी को सुलभ बनाना था।
प्रतियोगिता में कुल 73 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्रों की जानकारी का मूल्यांकन किया गया, जिसमें टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय, उपचार की प्रक्रिया तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े सवाल शामिल थे। छात्रों ने पूरे जोश और रुचि के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य सफल होता दिखा।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप परमजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुन्नी कुमारी द्वितीय और मनीता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मान स्वरूप डिक्शनरी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाजपट्टी डॉ. ए. पी. झा, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक मोहम्मद शाकिर हुसैन तथा स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अनवर अली ने संयुक्त रूप से सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. ए. पी. झा ने कहा कि यक्ष्मा एक गंभीर लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर पहचान और नियमित उपचार हो। उन्होंने छात्रों को अपने परिवार एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक मोहम्मद शाकिर हुसैन ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ सभी जरूरतमंदों को लेना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक फैयाज अहमद, शिक्षक मनोज कुमार सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। उनके सहयोग से यह आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बना, बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
ईद व रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। आगामी ईद और रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार...





















