नजरिया न्यूज़, अररिया।
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में समाहरणालय अररिया स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर जारी सूचना के अनुसार बिहार के निवासित अल्पसंख्यक समुदाय यथा मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन लिया जाएगा। इसके तहत वर्ग 9 एवं वर्ग 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया द्वारा बताया गया कि नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 20 मार्च 2026 कर दिया गया है।
इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, जो विभागीय वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/minoritywelfare/CitizenHome.html
पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसमें अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र (अभ्यर्थियों की अधिकतम पारिवारिक वार्षिक आय छह लाख रुपये तक होनी चाहिए) शामिल है। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र/अंक पत्र, तीन फोटोग्राफ तथा आयु सीमा से संबंधित प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित भी संलग्न करनी होंगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय द्वारा जिले के योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।




















