समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह सब जज प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा के स्थानांतरण होने पर सोमवार को न्यायालय कर्मियों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सीरिस्तेदार ओम कुमार चौधरी के संचालन में किया गया। समारोह में एसडीजेएम काजल सोनवाला , अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी मनिंद्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, अधिवक्ता नवल किशोर सिंह,लक्ष्मेश्वर प्रसाद, जगरनाथ झा, संतोष कुमार सिंह,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात चौधरी, सचिव राजीव रंजन सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार समीर समेत न्यायिक कर्मीगण भूतपूर्व सिरिस्तेदार श्रीराम सिंह, नाजिर मकेश्वर प्रसाद, विशालदीप प्रकाश, विकास कुमार, चंदन कुमार, अमजद भारती, चंद्रकेतु कुमार, हरीश कुमार, मुन्ना, विजय कुमार सिंह, प्रतीक कुमार, मो अली, नीरज कुमार, राम प्रवेश रॉय, राजीव रंजन, मो रब्बानी, चांद प्रसाद, रंजन कुमार, सुभाष कुमार, खुशबू कुमारी, गंगेश झा, संगीता झा, सुनिल कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, सुधांशु कुमार, प्रकाश रंजन समेत अन्य न्यायालय कर्मियों ने उनके द्वारा किए गए न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों की सराहना करते हुए मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, चादर एवं माला पहनाकर बुके देकर सम्मानित किया।





















