समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के अध्यक्षता में अनुमंडल अंतर्गत सभी गैस एजेंसी संचालक के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान सभी एजेंसी संचालकों को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश दिया कि गैस वितरण के संबंध में सरकार के द्वारा समय-समय पर जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उनका अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही सभी सरकारी निर्देशों को अपने कार्यालय एवं अन्य प्रमुख जगहों पर प्रदर्शन करना सुनिश्चित करेंगे, जिससे लोगों के बीच सही जानकारी पहुंच सके। बैठक में उपस्थित गैस एजेंसी संचालकों के द्वारा बताया गया कि गैस के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के बाद ही नंबर लग रहा है तथा यह नंबर सिर्फ उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल से ही लगाया जा सकता है। नंबर लगाने के बाद गैस प्राप्त करते समय उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होता है जिसे गैस सिलेंडर प्राप्त करते समय भेंडर को बताना अनिवार्य होता है। संचालकों के द्वारा यह भी बताया गया की विगत माह के औसत गैस सिलेंडर वितरण के हिसाब से उनके पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है। वंही अनुमंडलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत गैस एजेंसी के कार्यालय एवं गोदाम पर भ्रमणशील रहकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे गैस सिलेंडर वितरण में किसी प्रकार की अनियमित ना हो एवं सभी सही उपभोक्ताओं को सही तरीके से गैस प्राप्त हो सके, तथा किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो। मौके पर बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दलसिंहसराय एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।





















