नजरिया न्यूज़,
अररिया। नगर परिषद अररिया के मुख्य पार्षद श्री विजय कुमार मिश्रा की धर्मपत्नी वंदना देवी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वंदना देवी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में भाजपा परिवार मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वंदना देवी के निधन से समाज ने एक सरल और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय मंत्री नीरज कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।


















