समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल , दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता उषा कुमारी ने नशा पीडीत व्यक्तियों के कल्याण हेतु तथा नशा उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा बनाए गए स्कीम तथा बाल विवाह मुक्त भारत के विषय में विस्तारपूर्वक रोगियों एवं उनके परिजनों, चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों आदि को बताया । मौके पर जागरुकता शिविर में रोगियों एवं उनके परिजनों, चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मचारियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक जितेंद्र कुमार सिंह सहित आम लोग मौजूद थे।
अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को अररिया में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का...





















