नजरिया न्यूज। भरगामा। अयोध्या मे मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त नवयुवक संघ महथावा के सहयोग से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आगाज गायिका साधना श्री के द्वारा भजन, राम आयेगें तो अंगना सजाउंगी गाकर श्रद्धालुओं को झुमने पर मजबुर कर दिया। वहीं लोकगायक दिनेश दिवाना ने भजन, भारत का बच्चा बच्चा जय श्रीराम बोलेगा, गाया तो युवा वर्ग झुमने नाचने लगे व जय श्रीराम का गगनभेदी उद्घोष करने लगे। मंच संचालन स्थानीय कुमार सानू ने किया। जबकि ऑरगन पर उमेश निराला,ढोलक पर बेचन जी पैड पर बबलू जी ने अपने धुनों से गायक गायिका का बेजोड संगत किया। साउण्ड प्रबंधन आदित्य साउंड ने काफी सहयोग किया।
कार्यक्रम के सफल बनाने में छोटेलाल भगत, जयनारायण भगत,राजीव दास, संजीव भगत,सुमीत भगत, धर्मेंद्र भगत, सूरज भगत,सीजर साह,छोटू साह, सोनू दास, तेजबल राय, रघुनंदन साह, रमेश दास,रजनीश दास, हीरा भगत,राधा दास,संजीव दास, अजय बिहारी,सन्नी भगत,हजारी लाल, अभिषेक दास, पिक्कु दास, बुलबुल बादशाह, व अन्य ग्रामीण ने भरपुर सहयोग दिया।
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग
नजरिया न्यूज़ सहरसा। विकास कुमार। खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल...
















