समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को वाजिदपुर पंचायत भवन परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।साथ ही विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध ) अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम एवं महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी दिए और बाल विवाह मुक्त भारत के विषय में विस्तारपुर्वक ग्रामवासियों को जानकारी दिया। मौके पर शिविर में मुखिया मुकेश कुमार , सरपंच डॉ अंजनी कुमार द्विवेदी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक जितेंद्र कुमार सिंह एवं आमलोगों मौजूद थे।
अररिया – बीसीए अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया की 17 सदस्यीय टीम घोषित
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26...























