संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के स्वलिखित बयान के आधार पर पलासी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 08 मार्च की रात करीब 9:10 बजे गश्ती, वारंटी गिरफ्तारी, वाहन जांच एवं अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के लिए पुलिस टीम थाना से निकली थी।रात करीब 11:55 बजे कलियागंज नाका पर वाहन जांच के दौरान कनुखदिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम जितेन्द्र मांझी (35 वर्ष), पिता रामकृष्ण मांझी, निवासी कचना करोड़ दिघली वार्ड संख्या 10 थाना पलासी जिला अररिया बताया।तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से 300-300 एमएल की दो बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 600 एमएल बताई गई है।पुलिस ने बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।























