– लियोन में देब बेस्ट्रो में भारतीय और फ्र्रांस के लोगों ने मिलकर मनाई जबरदस्त होली
देब बिस्ट्रो लियोन से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। यह त्योहार प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।
इस होली पार्टी में लोगों ने जमकर रंगों का आनंद लिया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। देब बेस्ट्रो की इस पहल ने भारतीय और फ्र्रांस के लोगों को एक साथ लाने का काम किया, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मजबूत हुआ।
इस अवसर पर देब बेस्ट्रो के आयोजकों ने कहा, “होली का त्योहार हमें प्रेम और एकता का संदेश देता है। हमें खुशी है कि हम इस त्योहार को फ्र्रांस में मनाने में सफल रहे और लोगों को एक साथ ला पाए।
धीरज और नितिन श्रीवास्तव ने किया शानदार आयोजन, बच्चों ने खेली जमकर होली। नैशा, शमिशा, मनु, मैक्सिन, गाला, मिया ने सबको रंग लगाकर किया स्वागत। शिप्रा, मोनाली, प्रिया, मधुबंती, एंडी और सिल्वी ने भी जमकर आनंद लिया।























