नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के मॉडल गांव बघुआ में एसएसबी 56वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा, जिला प्रशासन अररिया तथा जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरपतगंज की विधायक देवंती यादव, एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभू रजक ने सामाजिक कार्य में सक्रिय माला मिश्रा को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में नगर परिषद की अध्यक्ष रानी देवी, शिक्षा क्षेत्र से जेनिथ पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल कविता खान, स्वास्थ्य क्षेत्र से डॉ. सबरजीत निरंजन , डॉ. रेशमा अली , डा . तसनीम डोलटी, डा . लीला , राशि भरद्वाज सहित अन्य महिला को शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा समाज में बढ़ रहे बाल विवाह की कुप्रथा पूर्ण विराम लगाना तथा बेटियों को सशक्त , शिक्षित और आत्मनिर्भर के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर एसएसबी के कई अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया तथा मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।























