नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी अररिया के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.
कार्यक्रम का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा अररिया के अध्यक्ष डॉ. एस. आर. झा, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा सहित सदर अस्पताल के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आकाश रॉय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
इस अवसर पर समाज सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया.
रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा अररिया के मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. जरूरत के समय रक्त किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके.
इस रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार सुमन, दीपक कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार एवं राज गुरु कुमार सहित अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
उपस्थित लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.
कार्यक्रम के दौरान संस्था के उपसचिव मोहम्मद सरवर आलम, अमर कुमार, मोहम्मद असलम, रंजित कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ भगत, संजीत कुमार, रेहान मोजिव सहित कार्यालय के उमेश लाल चौधरी, सूरज कुमार व सरफराज आलम के साथ संस्था के दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।
सदर अस्पताल के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आकाश रॉय ने बताया कि इस शिविर में करीब 10 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जिसे सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा सुरक्षित रूप से संग्रहित किया गया. ब्लड बैंक के कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को लगभग तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.
अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. ताकि समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को और मजबूत किया जा सके.






















