पांडिचेरी विश्वविद्यालय में चैनपुर निवासी प्रो पंकज कुमार मिश्र ने दिया ओजपूर्ण व्याख्यान
सहरसा
पॉन्डिचेरी यूनिवर्सिटी, (अब पुडुचेरी) चेन्नई में सहरसा के प्रो पंकज कुमार मिश्र का संस्कृत और हिंदी विभागों के छात्रों व संकायों के मध्य विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो एस पद्मप्रिया और संस्कृत विभाग के डॉ राघवेंद्र जी की पहल पर पांडिचेरी विश्वविद्यालय में यह त्वरित इंटरेक्शन सत्र का आयोजन किया गया और उपस्थित अधिकांश छात्र व छात्राओं ने इसका लाभ उठाया।प्रोफेसर पंकज सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में संस्कृत का अध्यापन विगत चार दशकों से करते आ रहे हैं।
प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज दक्षिण एशिया के सबसे विख्यात महाविद्यालय में शुमार है जिसकी स्थापना 1867 में अंग्रेजों के द्वारा की गई थी और उस समय यह कॉलेज कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से संबंध था।
दो दर्जन से अधिक पुस्तको के मौलिक लेखक प्रो पंकज कुमार मिश्र जो सहरसा जिले के चैनपुर गांव के निवासी हैं। इनके द्वारा संस्कृत भाषा, सहित व दर्शन पर लिखी पुस्तकें विद्वत वर्ग में खासी विचारणीय है।अनेकों देशों की यात्रा कर चुके पंकज कुमार मिश्र वर्तमान में मंडन मिश्र के जीवन चरित्र पर शोध में रत हैं और भी अनेकों शोधकार्य में रत हैं।























