समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में आये दिन गोलीबारी की घटना से लोगों में भय वयाप्त होने लगा है।बीती देर रात को थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के वार्ड 6 निवासी बैधनाथ राम के घर पर बदमाशों ने गोली फायर कर घर के दरवाजे पर लगे ई रिक्सा छतिग्रस्त कर देने मामला सामने आया है।इस सम्बंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित बैधनाथ राम ने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि बीते गुरुवार की देर रात 11.40 बजे मेरे दरवाजे पर लगे ई रिक्शा पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला कर ई रिक्शा का शीशा तोर दिया।जब गोली की आवाज सुनकर बाहर आया तो देखा कि गोली का खोखा गिरा हुआ था
और ई रिक्शा का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।साथ ही गोली का निशान दीवाल पर भी देखा गया।जिसकी सूचना थाने की पुलिस को दिया।साथ ही मेरे घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच पड़ताल में जुट गई।






















