संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।गश्ती और वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से 120 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद की।बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 36 लीटर बताई जा रही है जानकारी के अनुसार पुलिस टीम विलायतीबाड़ी से सिकटी जाने वाली सड़क पर जांच अभियान चला रही थी।इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया।उसकी पीठ पर काले रंग का बैग और बाइक के बंपर पर पीला प्लास्टिक थैला टंगा हुआ था।पुलिस वाहन को देखते ही युवक ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया।कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मो. शाहजहां (21 वर्ष) के रूप में हुई है।वह बरहट वार्ड संख्या 03, पलासी का निवासी बताया गया है।तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 28 बोतल शराब बरामद हुई।पीले प्लास्टिक थैले से 32 बोतल शराब मिली।काले बैग से 60 बोतल शराब बरामद की गई।इस प्रकार कुल 120 बोतल शराब जब्त की गई।
पुलिस ने मौके से एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तहत अभियान आगे भी जारी रहेगा।























