संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख चिंता देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।मुखिया रागीव उर्फ बबलू ने पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डॉ. जहांगीर आलम ने बताया कि फिलहाल यहां महिला डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं है। सदस्यों ने सर्वसम्मति से सदन के माध्यम से लिखित रूप में महिला डॉक्टर की मांग करने का प्रस्ताव रखा।मुखिया प्रभुचंद विश्वास ने किसानों की समस्या उठाते हुए कहा कि बाजार में यूरिया की किल्लत बनी हुई है और अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने बीज वितरण में अनियमितता की भी बात कही।मुखिया रागीव बबलू ने बांस-बल्ला के सहारे बिजली जलाने के मामले को गंभीर बताते हुए स्थायी समाधान की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में योग्य लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाने पर आपत्ति जताई और सूची की पुनः समीक्षा की मांग की।मनरेगा योजनाओं में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा हुई।
मनरेगा पीओ अख्तर आलम ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों के लिए एफआरएस व्यवस्था आज से लागू कर दी गई है, जिससे कार्य में पारदर्शिता आएगी।बैठक में गलत बासगीत पर्चा बनाने का मामला भी छाया रहा। परिमार्जन, नामांतरण एवं बंदोबस्ती से संबंधित मामलों पर राजस्व अधिकारी विदिसा सिंह ने विस्तार से जानकारी दी।कलियागंज एवं पलासी बाजार में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक परिसर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।भवनहीन विद्यालय भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव रखा गया।बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश, पंचायती राज पदाधिकारी अखलेश कुमार, एमओ कुमोद सिंह, महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रधान सहायक प्रेम कुमार दास, मुखिया संघ अध्यक्ष रूबी सोयेब सहित कई मुखिया एवं प्रतिनिधि मौजूद























