खबर सहरसा से है जहाँ पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित तिलाठी गांव के एक बगीचे में 18 वर्षीय युवक का फंदे से झूलता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. इधर सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बलों के साथ पहुँचे और फिर युवक के शव को पेड़ से उतारा गया. मृतक युवक की पहचान ओमप्रकाश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में की गई है.
घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों का कहना है मृतक घनश्याम दो तीन दिनों से अपने घर पर रुकता नही था घर आता भी था तो खाना खाने के बाद बाहर निकल जाता था. बीते कल भी मृतक अपने घर नही आया था. सुबह घर वालों को पता चला कि उसके घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बगीचे में उसका शव लटका पड़ा हुआ है
जिसे देख मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं घटना स्थल पर पहुँचे सदर एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुँची है मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं मृतक के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नही पाए गए हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा.
अररिया – अररिया की बेटी टिया पासवान की कला का जलवा, लखनऊ से पहुंची खरीदार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। अररिया की उभरती युवा कलाकार टिया पासवान अपनी शानदार कलाकृतियों के दम पर लगातार नई...





















