• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
वाराणसी -पुलिस के शालीन व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर

वाराणसी -पुलिस के शालीन व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर

March 3, 2026
अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार

अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार

May 2, 2026
रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

May 2, 2026
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

May 2, 2026
विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..

विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..

May 2, 2026
भाकपा ने मजदूर दिवस पर झंडोत्तोलन किया

भाकपा ने मजदूर दिवस पर झंडोत्तोलन किया

May 2, 2026
मजलिसपुर में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 13.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

मजलिसपुर में स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 13.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

May 2, 2026
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

May 2, 2026
पटना – सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पटना – सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

May 1, 2026
किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

किशनगंज, बिहार -बलदिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की डीएम ने की प्रशंसा

May 1, 2026
बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

बीडीओ का औचक निरीक्षण, स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर कसा शिकंजा।

May 1, 2026
टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

टास/आईडीए इम्पैक्ट सर्वे गतिविधि संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

May 1, 2026
बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली

बेख़ौफ अपराधियों का तांडव; दिनदहाड़े थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

वाराणसी -पुलिस के शालीन व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर

by Office Araria
March 3, 2026
0
वाराणसी -पुलिस के शालीन व्यवहार पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 68

ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई की नियमितता, लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार-उद्योग बंधु बैठकों की नियमितता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

=आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका तथा आशा के मानदेय में क्रम से की जाएगी वृद्धि: मुख्यमंत्री

अनिल उपाध्याय और अरुण सिंह, वाराणसी तथा लखनऊ,2मार्च 2026।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक मार्च को वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोदौलिया रोप-वे स्टेशन, मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट निर्माण, अमृत-2 योजना, सीवरेज एवं वाटर सप्लाई, विद्युत अंडरग्राउंड केबलिंग तथा दालमंडी सड़क चौड़ीकरण समेत सभी विकास कार्यों की सघन मॉनिटरिंग की जाए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक परिसरों तक सीमित रहें। तीव्र ध्वनि वाले साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर रोक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा अवैध व जहरीली शराब पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस के शालीन व्यवहार, ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई की नियमितता, लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार-उद्योग बंधु बैठकों की नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी के पाण्डेयपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, पुलिस लाइन स्थित पुलिस संग्रहालय तथा सिगरा स्टेडियम के निकट विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मार्च को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी एवं काशी के कोतवाल श्री काल भैरव जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे एक दिन पहले
कहा कि बढ़ता हुआ राजस्व प्रदेश में बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति प्रदान करता है। उन्होंने सभी विभागों को टीम भावना, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने आबकारी विभाग को होली पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग को लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन व रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने निर्देश दिए।

परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु मुख्यमंत्री जी ने निगम की बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की ठोस कार्ययोजना बनाने और नए रूट चिह्नित कर बस संचालकों के सहयोग से बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मंत्र को याद करते हुए कहा:
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि देश में केवल चार जातियां हैं… गरीब, किसान, महिला और युवा। सभी जाति, पंथ, संप्रदाय, मत और मजहब इनमें समाहित हैं।
इसलिए जब योजना का लाभ देने की बात होती है, तो उसका एक ही मंत्र है- ‘सबका साथ, सबका विकास’।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं सहायता समूह के विषय में कहा:
‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम हो या SHE-MART, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार सशक्त विपणन तंत्र विकसित कर रही है।इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना’ प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने तथा गुणवत्ता सुधार सुनिश्चित करने की प्रभावी व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की सेवाओं को महत्व प्रदान करते हुए कहा:
हमारी सरकार ने तय किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या आशा वर्कर… एक-एक कर सभी के मानदेय में क्रमिक रूप से वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा:
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आभारी हैं, उन्होंने देश को आगे बढ़ने का विजन दिया।नौजवानों को रोजगार की सुविधा मिले, अन्नदाता किसान के चेहरे पर खुशी हो, हर बेटी सुरक्षित हो और हर व्यापारी सम्मान के साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सके… सरकार इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना… बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई और फिर बेटी के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हम लोग एक लाख रुपये उपलब्ध करवाते हैं। यानी जिस बेटी को पहले लोग उपेक्षित मानते थे, अब सरकार उसका कन्यादान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कानून व्यवस्था को याद करते हुए कहा:
पहले अराजकता का माहौल था। न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी सुरक्षित थे। अराजकता का तांडव था, पर्व और त्योहारों से पहले उपद्रव होते थे, कर्फ्यू लग जाता था। लेकिन आज कर्फ्यू नहीं है, दंगा नहीं है। उन्होंने कहा:
2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कोई निवेश करना नहीं चाहता था, लेकिन आज देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यहां आना चाहता है, क्योंकि उसे विश्वास है कि सरकार सुरक्षा भी दे सकती है और निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान भी कर सकती है।
मातृशक्ति के स्वास्थ्य, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण हेतु समर्पित डबल इंजन सरकार के कार्यों में रसोई घर को याद करते हुए कहा :
लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा :
उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही हमारा परिवार है। हमारी सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों तथा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए कहा:
माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर ऐसी सख्ती हो जो नजीर बने। सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि होलिका दहन समितियों व पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से हों, अभद्र गीत-संगीत पर रोक लगे तथा किसी भी वर्ग या समुदाय को आहत करने वाली गतिविधि न होने पाए। संवाद के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसें संचालित करने, केवल फिट बसों का संचालन करने तथा मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार

अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार

by Office Araria
May 2, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अररिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

by Office Araria
May 2, 2026
0

फारबिसगंज (अररिया ) से लौट कर रूबी विनीत की रिपोर्ट। जिले के फारबिसगंज अनुमंडल स्थित रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार

अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार

May 2, 2026
रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

May 2, 2026
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 

May 2, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया में बड़ा खुलासा—स्मैक सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, मालदा के चार तस्कर गिरफ्तार
  • रूंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (RITM) परिसर में बुद्ध पूर्णिमा एवं मजदूर दिवस पर सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
  • मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में भगवान बुध की जयंती मनाई गई 
  • विवेचना:अमेरिका का अप्रत्यक्ष एजेंडा ईरान में शांति और विश्व अर्थव्यवस्था की प्रगति में रोड़ा बना हुआ है..
  • भाकपा ने मजदूर दिवस पर झंडोत्तोलन किया

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!