नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार ।
17 बिहार बटालियन एन सी सी सहरसा द्वारा बरौनी में आयोजित युवा आपदा मित्र शिविर में आये एनसीसी कैडेटों ने प्राकृतिक आपदाओं बाढ़, भूकंप, आग से बचाव, राहत और प्राथमिक उपचार के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए गुरुवार को एक विशेष रैली निकाली। यह पहल आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए 1 लाख “युवा आपदा मित्र” तैयार करने की योजना का हिस्सा है। कैडेटों ने समाज में सेवा और आपदा प्रबंधन के प्रति आसपास के जनमानस में जागरूकता फैलाई।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण ने कहा कि इस कैम्प का उद्देश्य बाढ़, भूकंप और आग जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, खोज, बचाव और राहत कार्यों के प्रति एनसीसी कैडेट में निपुणता विकसित करना है। रैली में कैडेट्स ने नारों के माध्यम से लोगों को आपदा के दौरान सावधानियां और प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी।कैडेट्स ने इस रैली के दौरान उत्साह एवं अनुशासन का भी प्रदर्शन किया।इस कैंप में मेजर डॉ गौतम कुमार,एसएम ले मो रकीब, फस्ट ऑफिसर राजीव कुमार,भीम सिन्हा उपस्थित थे।






















