नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार ।
जिला काँग्रेस कमिटी कार्यालय में गुरुवार पर्यवेक्षक की उपस्थिति में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत सभा आयोजित हुई।इस बैठक में जिला पर्यवेक्षक विनोद सुल्तानपुरी एवं विहार प्रदेश से आये हुए मिथिलेश चौधरी भी उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने किया।पर्यवेक्षक श्री सुल्तानपुरी नें कहा कि बिहार में विगत 35 वर्षों से सत्ता से बाहर है ।फिर भी हमारे कार्यकर्ता उत्साह के साथ संघर्ष कर रहे है।वह हताश नही हो ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे के निर्देश पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है।अब कांग्रेस स्थानीय कार्यकर्ताओं को दिल्ली कांग्रेस से जोड़कर आगे बढेंगी।
श्री सुल्तानपुरी ने कहा कि यहां जिलाध्यक्ष मुकेश झा के नेतृत्व में बेहतर संचालन कर संगठन पूरी मजबूती से चलाया जा रहा है।उन्होने कहा कि यहां की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं ने कभी पीठ नही दिखाया जो बेहद प्रसंशनीय है।उन्होने कार्यकर्त्ताओ को आशान्वित करते हुए कहा आपका उत्साह देखकर कह सकते है कि अगली सरकार कांग्रेस की अवश्य बनेगी।उन्होने कहा कि बिहार मे कांग्रेस का बाबजूद सदैव रहा है।इसे धारदार बनाने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिए केन्द्रीय कोर कमिटि हर संभव प्रयास व सहयोग देने के लिए संगठन सृजन अभियान सभी जिलों में प्रारंभ किया गया है।इस दौरान सभी पुराने व जुझारू कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद किया जा रहा है।इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह,इला कुमारी,जवाहर झा,सत्यनारायण चौपाल,बैद्यनाथ झा,पंकज कुमार सिंह,मृणाल कामेश सहित अन्य मौजूद रहें।






















