दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 25फरवरी।
गीता में कुरूक्षेत्र के रणभूमि से धृतराष्ट्र को आंखों देखा हाल 5000वर्ष पहले सुनाते थे। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं, यह हाल देश को सुना रहे हैं। असत्य के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन को प्रोत्साहित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने चैनल पर आज लिखा है:
करोड़ों भारतीयों के दिलों में सद्भाव और मोहब्बत की विचारधारा है मगर, मन में भय भी है। दीपक ने उन सभी को अपने साहस से राह दिखाई है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने चैनल पर इससे पहले कहा:
जो लोग नफ़रत फैलाकर समाज को डराने की कोशिश करते हैं, वो दरअसल कायर होते हैं।उनसे कभी भी डरो मत।
राहुल गांधी ने इससे पहले भी कहा:
दीपक ने हमारे तिरंगे और संविधान की रक्षा की है। नफ़रत के सामने डटकर खड़ा हुआ है। कमज़ोर की हिफ़ाज़त की है।
इससे बड़ी देशभक्ति नहीं होती।
राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी डील पर हमला बोलते हुए कहा: अमेरिका से ट्रेड डील “सरेंडर” है।
राहुल गांधी ने कहा:आपको US Trade Deal रद्द करने की चुनौती दिए हुए 24 घंटे से ज़्यादा हो गए हैं,आप फिर खामोशी से Israel निकल गए हैं।उन्होंने कहा:एक बार तो आप कर ही चुके हैं! अबकी बार वहां किसके कहने पर देश के हितों के ख़िलाफ़ सौदा करके आएंगे?






















